Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana: लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने सन 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को शुरू किया था। लेकिन सन् 2022 मे मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में संशोधित कर दिया गया है। इसलिए अब वर्तमान में राज्य की लड़कियों को पूर्व की तरह मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा बल्कि इसके स्थान पर लाभार्थी लड़कियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाएगा।
इस योजना के तहत लड़कियों को 8वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के कुछ जिलों में इस योजना का लाभ देने की शुरुआत भी कर दी गई हैं। झारखंड के निवासी हमारा यह आर्टिकल अवश्य पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में नीचे इस योजना से जुड़ी हर एक बात बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप अपनी बालिका को Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का लाभ आसानी से दिलवा सकते हैं।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana फुल जानकारी
झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य की लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को आरंभ किया है। इस योजना के तहत 8वीं एवं 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली लाभार्थी लड़कियों को 2500 रुपए और 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली को ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा 18 साल की आयु पूरी कर लेने के बाद लाभार्थी लड़कियों को ₹20000 का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा। एकमुश्त अनुदान की राशि को बालिकाएं अपनी उच्च शिक्षा या शादी में इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस योजना के माध्यम से राज्य की SECC-2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की लड़कियों को लाभान्वित किया जाएगा। यानी कुल मिलाकर 37 लाख परिवारों की बेटियां इस योजना के माध्यम से लाभ की प्राप्ति कर सकेंगी। Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2023 के तहत लाभान्वित होकर बालिकाएं निरंतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। जिससे बाल-विवाह पर रोक लगेगी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा मिलेगा।
सरकारी योजना का नाम | सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना |
उद्देश्य | पढाई को प्रोत्साहन |
किनको मिलेगा लाभ | Secc-2011 डाटा और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की लड़किया को |
इनस्टॉलमेंट नंबर | छः |
टोटल हेल्प | 40,000 रु |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana फॉर्म | डाउनलोड |
बेक होम | क्लिक हियर |
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने हेतु जानकारी
लड़कियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आंगनबाड़ी संचालिका से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। क्योंकि इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को ऑफलाइन रखा गया है। आवेदन करने हेतु बालिकाएं अपने स्कूल, प्रखंड, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में जाकर भी संपर्क कर सकती हैं। राज्य के जिलों के उपायुक्त को इस योजना का लाभ पात्र लड़कियों को देने के आदेश भी दे दिए गए हैं। कई जिलों में इस योजना का लाभ देने की शुरुआत भी कर दी गई है।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता
इस योजना के तहत लाभार्थी लड़कियों को किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इन किस्तों के बारे में हम आपको नीचे दी गई सारणी की सहायता से बताने जा रहे है।
इनस्टॉलमेंट | इनस्टॉलमेंट विवरण | आर्थिक सहायता |
---|---|---|
पहली इनस्टॉलमेंट | आठवी कक्षा में | 2500 |
दूसरी इनस्टॉलमेंट | नवी कक्षा में | 2500 |
तीसरी इनस्टॉलमेंट | दसवी कक्षा में | 5000 |
चौथी इनस्टॉलमेंट | ग्यारवी कक्षा में | 5000 |
पांचवी इनस्टॉलमेंट | बारावी कक्षा में | 5000 |
छठी इनस्टॉलमेंट | 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद | 20,000 |
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य
इस सरकारी योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को इंस्टालमेंट्स में आर्थिक सहायता देकर शिक्षा से जोड़े रखना है। क्योंकि राज्य की कई ऐसी लड़कियां हैं जो पढना लिखना तो चाहती हैं लेकिन अपने परिवार की आर्थिक-स्थिति कमजोर होने के कारण पढने लिखने से वंचित रह जाती हैं।
लेकिन अब “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” के माध्यम से गरीब पात्र परिवारों की लड़कियां 8वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक कक्षावार वित्तीय सहायता प्राप्त करके शिक्षित हो सकेंगी। जिसके परिणाम स्वरुप राज्य में लड़कियों के लिए शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और बाल विवाह पर रोकथाम लगेगी। Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana से हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे राज्य में लड़कियों की रक्षा व सुरक्षा के स्तर में सुधार आएगा।
Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojan के लाभ
- झारखंड में सन् 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को आरंभ किया गया था। लेकिन अब सन् 2022 में इसे संशोधित करके सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना कर दिया गया है।
- यानी अब वर्तमान में किशोरियों/लड़कियों को पूर्व की तरह मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा बल्कि इसकी जगह पर लड़कियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से 8वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक फाइनेंसियल हेल्प की जाएगी।
- 18 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद लाभार्थी बालिका को ₹20000 का एकमुश्त इंस्टालमेंट उनकी उच्च शिक्षा या शादी के लिए प्रदान किया जाएगा।
- राज्य के 37 लाख परिवारों जिनमें SECC-2011 जनगणना डाटा के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojan के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि सीधे लड़कियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर योजना ( डीबीटी ) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
- इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ऑफलाइन रखा गया है। आवेदन हेतु लड़की अपनी स्कूल, प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ऑफिस से भी संपर्क कर सकती हैं।
- राज्य में यह योजना लड़कियों को शिक्षा से जोड़े रखेगी जिससे लड़कियों का भविष्य उज्जवल बना रहेगा।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना Eligibility Criteria
- आवेदिका लड़की को झारखंड की मूल निवासी होना चाहिए।
- SECC-2011 जनगणना डाटा के अंतर्गत शामिल और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिका ही इस योजना का लाभ उठाने की पात्र है।
- अगर लाभार्थी बालिका की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है तो उसे इस योजना का लाभ प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं है उसे अपात्र घोषित कर दिया जाएगा और उसे ₹20000 की एकमुश्त धनराशि भी नहीं दी जाएगी।
- अवेदिका का बैंक खाता होना चाहिए और वह आधार कार्ड, NPCI से लिंक होना हो।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana आवश्यक डाक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- अंत्योदय कार्ड
- SECC-2011 डाटा का प्रमाण पत्र
- स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक कॉपी
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अप्लाई कैसे करें?
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी गाँव के आंगनबाड़ी केंद्र से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का फॉर्म प्राप्त करना है।
- इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना है।
- सभी जानकारियों को भरकर आपको फॉर्म से सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना है।
- अब आपको इस फॉर्म को प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर जमा करना है।
- इस तरह से आप सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अपना आवेदन सफलतापूर्वक कर सकते हैं।
Conclusion
फ्रेंड्स, उम्मीद है कि Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana आर्टिकल आपको पसंद आया होगा, यदि आप भी झारखण्ड के निवासी है तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जिससे इसका लाभ सभी को मिल सकें। टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें।
FREE TIP: अगर आप यह आर्टिकल फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप Google में यह Keyword सर्च करें। “Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana RDS Kendra” यह Keyword सर्च करते ही आपके सामने RDSKendra.co.in वेबसाईट का यही आर्टिकल खुल जाएगा। दोबारा सर्च करने के लिए आपका दिल से धन्यबाद।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana की तरह अन्य Important Link:-
- राशन कार्ड में नए मेम्बर ( यूनिट ) कैसे जोड़े ?
- मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना
- कर्नाटक अप्पू योजना- मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर
- उज्जवला योजना Free गैस कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन
- यूपी विकलांग योजना आवेदन , स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- स्वयं सहायता समूह लिस्ट – SHG Report List
- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना
Join Telegram | Join Now |
Back Category | सरकारी योजना |
Join On Qoura | Join Now |
Back To Home | Click Here |