Krishi Sakhi Yojana Kya Hai: इसके लिए आवेदन कैसे करें

Spread the love

Krishi Sakhi Yojana Kya Hai: मोदी सरकार 3.0 की शुरुआत हो चुकी है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े फैसले लेते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को मंजूरी दी है।

Krishi Sakhi Yojana Kya Hai?

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने किसान महिलाओं के लिए ‘कृषि सखी योजना’ भी शुरू की है। इस नई योजना की घोषणा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है।

About Krishi Sakhi Program

नए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए लखपति दीदी और लाडली बहना योजना जैसी सफल योजनाओं की शुरुआत की थी, जो अब पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। अब केंद्रीय कृषि मंत्री बनते ही उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए ‘कृषि सखी योजना’ शुरू करने का ऐलान किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

देश के 12 राज्यों में इस योजना की शुरुआत हो चुकी है, जिनमें गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, झारखंड, मेघालय, राजस्थान, और महाराष्ट्र शामिल हैं। जल्द ही अन्य राज्यों में भी यह योजना लागू की जाएगी।

गाँव की महिलाओ की अब बदलेगी किस्मत

Krishi Sakhi Yojana Kya Hai? इस बारे में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएं, जिनमें से लगभग 1 करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं और 2 करोड़ और बनाई जानी हैं। Krishi Sakhi Yojana इसी संकल्प का एक विस्तार है।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि किसानों की सहायता के लिए कई महिलाओं को ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया है। ये महिलाएं खेती में अलग-अलग कार्यों के माध्यम से किसानों की मदद करेंगी और सालाना 60 से 80 हजार रुपये तक की अतिरिक्त कमाई कर सकेंगी।

कृषि सखियों को एग्रीपैरा एक्सटेंशन वर्कर्स के रूप में इसलिए चुना गया है क्योंकि वे गाँव की ही होती हैं और खेती के बारे में जानकारी रखती हैं। उन्हें विभिन्न कृषि तकनीकों के बारे में व्यापक ट्रेनिंग दिया जाता है ताकि वे किसानों को प्रभावी ढंग से सहायता और मार्गदर्शन दे सकें।

Views: 12


Spread the love

हेलो दोस्तों, मेरा नाम आफताब अहमद है, मै इस वेबसाइट का राइटर और Co-Founder हूँ और इस वेबसाइट के माध्यम से CSC, सरकारी योजना, बैंकिंग, ब्लोगिंग, SEO, PDF, रिव्यु, बायोग्राफी, लोन, टेक्नोलॉजी आदि से सम्बंधित जानकारी शेयर करता हूँ.

Leave a Comment